Posts

Showing posts from January 4, 2022

चूजे जैसा दिखने वाला चीन और उसकी मक्कारियां

 विश्व में कोरोना फैलाने, भारत, ताइवान, जापान, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस आदि देशों से सीमा विवाद पैदा करने और कृत्रिम सूरज का निर्माण कर पर्यावरण को तहस नहस करने की दुरभि संधि करने के बाद दुष्ट चीन अब ह्यूमांजी अर्थात् मनुष्य और चिम्पांजी के संयोग से बना नरपशु निर्मित करने की फिराक़ में है। 60 के दशक में रूस इसका असफल प्रयास कर चुका है।पुरुष शुक्राणु को मादा चिंपांजी के शरीर में प्रविष्ट कराकर कृत्रिम गर्भाधान के द्वारा वह इन्हें तैयार करना चाहता है। गलवान घाटी में भारतीय बहादुरों के शौर्य के सामने चीनी चूजों ने जिस तरह घुटने टेके, वह किसी से अब छुपा नहीं है, लेकिन ह्यूमांजी बनाकर वह इन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता से युक्त कर सैनिक के रूप में भी इनका प्रयोग कर सकता है, जो वास्तव में भारत ही नहीं बल्कि समूची दुनिया के लिए चिंता की बात है। © डॉ पुनीत बिसारिया