Posts

Showing posts from October 31, 2023

अमर प्रेम का प्रतीक : करवा चौथ

अनेक ऐसे त्योहार आते हैं जो हमें रिश्तों की गहराइयों तथा उसके अर्थ से परिचित करवाते हैं। करवा चौथ भी उन्हीं त्योहारों में से एक है। यह पर्व प्रतिवर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।  वास्तव में करवा चौथ पति-पत्नी के बीच आत्मिक रिश्ते का प्रतीक है। यह सहज आत्मिक प्यार ही इस रिश्ते को ताउम्र मधुर बनाए रखता है। करवा चौथ में सरगी का काफी महत्व है। सरगी सास की तरफ से अपनी बहू को दिया जाने वाला उपहार है। करवा चौथ शब्द की उत्पत्ति करवा औरचौथ दो शब्दों के योग से हुई है। करवा का अर्थ है मिट्टी का कलशनुमा पात्र। इस व्रत में करवे की पूजा को महत्वपूर्ण माना गया है। करवे को श्री गणेश का स्वरूप मानकर इसकी पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार पूजा के पश्चात इस करवे का दान करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं, चूंकि यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है इसलिए इसे करवा चौथ व्रत कहा जाता है। यह त्योहार पति-पत्नी के अमर प्रेम तथा पत्नी का अपने पति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। वास्तव में करवा चौथ का त्योहार भारतीय संस्कृति के उस पवित्र बंधन ...